डेकोरेटिंग टिप्स
सर्दियों में लाल रंग काफी अच्छा लगता है। खिला हुआ लाल रंग सर्दियों में गर्माहट देता है और मौसम के हिसाब से परफेक्ट लुक भी प्रदान करता है। ये पर्दे बाहरी ठंडक को भी रोकने में मददगार साबित होते है। ऑरेंज, परफेक्ट सर्दियों वाला रंग है। अगर घर को थोड़ा फंकी और ट्रैंडी लुक से हटकर दिखाना है तो ऑरेंज कलर के पर्दे लगाएं।
किचन क्लीनिंग टिप्स
चाकू के बिना किचन की कल्पना बेकार है। इसलिए इसका ध्यान रखना भी जरूरी है। चाकू को साबुन से धो कर गरम पानी से धो लें। चाकू से बैक्टेरिया को निकालने के लिए गरम पानी से सबसे फायदेमंद होता है। यह धाग धब्बों को भी निकालता है। नीबू की स्लाइस काटें और उसे चाकू के ऊपर रगडें। इसके तुरंत बाद चाकू को न धो कर बाद में ठंडे पानी से धो लें।
आईने को सजाएं
अगर आपके घर में रंग-बिरंगे गिफ्ट पेपर पडे हों, तो उन्हें शीशे के चारों ओर चिपका कर उसे सुंदर सा लुक दिया जा सकता है। शीशा अंडाकार है तो आप आराम से शीशे और गोटे के प्रयोग से उसे सजा सकती हैं। इससे शीशा रंग-बिरंगा दिखेगा। आपको फोटोग्राफी का शौक है तो, शीशे के चारों ओर अपनी बेस्ट फोटो को लगा सकती हैं। जब भी आप शीशे की ओर देखेंगी तो आपकी पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी।
जस्ट डेकोरेशन टिप्स
बैडरूम में ताजगी लाने के लिए कंबल पर थोड़ा-सा बेकिंग सोडा बुरक दें। फिर उसे जोर-जोर से झाड़ दें। बदबू दूर हो जाएगी।
कुकिंग रेंज, माइक्रोवेव ओवन, चिमनी आदि पर भी बेकिंग सोडा मिले पानी में भीगे कपडे को मलने से इनकी गंदगी से छुटकारा पाया जा सकता है। सिंक को भी बेकिंग सोडे से चमकाया जा सकता है। साथ ही इससे बैक्टेरिया भी खत्म होते हैं।
आर्किटेक्चर टिप्स
आजकल समय की कमी और घर को न्यू लुक देने की चाहत ने घरों में वुडन फ्लोरिंग की डिमांड बहुत बढ़ रही है, क्योंकि यह देखने में सुंदर होती है और इनके ऊपर ज्यादा खर्च भी नहीं करना पड़ता। इसकी देखभाल भी ज्यादा नहीं करनी पड़ती। लैमिनेटेड वुडन फ्लोरिंग ज्यादा पॉप्युलर हो रही है। इन दिनों आर्टिफिशियल वुडन फ्लोरिंग अलग-अलग डिजाइन, कॉन्सेप्ट, साइज कलर व टैक्सचर में उपलब्ध है।
0 comments:
Post a Comment