रोजाना घर की ठीक ढंग से सफाई न हो पाने के कारण कई जगह धूल-मिट्टी जम जाती है जिससे घर गंदा लगता है। पूरे परिवार का स्वास्थ्य धर की साफ-सफाई पर निर्भर करता है। अत: घर का हाइजीनिक होना बहुत जरूरी है। साफ-सुथरा घर सकारात्मक तरंगों को परिपूर्ण करता है। जैसे नमक के अभाव में भोजन का स्वाद अधुरा है उसी प्रकार नमक के अभाव में साफ सफाई भी अधूरी है जानें कैसे रखे कम बचट में घर को साफ सुथरा 1.कांच साफ करें: अगर कांच के गिलास साफ करने हैं तो उन्हें नमक वाले पानी के घोल में 10 मिनट के लिये भिगो कर रखें और फिर उन्हें नींबू और साफ पानी से धो लें। 2.आयरन साफ करें: कभी-कभार कपडे़ स्त्री करने वाले आयरन में जंग लग जाती है जिसे आप नमक के घोल से साफ कर सकते हैं। 3.चांदी साफ करें: महीने में एक बार नमक के घोल से चांदी के सामान को चमकाया जा सकता है। चांदी के गहनों को नमक वाले घोल में 15 मिनट के लिए भिगो कर रखें और फिर उसे साफ पानी से धो लें। 4.वाइन के दाग को साफ करें: अगर कपडे़ या फिर दरी पर वाइन का दाग लग जाए तो, उसे भी नमक के घोल से साफ किया जा सकता है। 5.ओवन को साफ करें: 2 चम्मच नमक को पानी में डाल कर घोल तैयार करें और उससे कपडे़ की मदद से ओवन रगड़़ कर साफ करें। आप देखेंगी कि किस तरह से ओवन में जमी ग्रीस निकल जाती है। 6.जींस साफ करें: गंदी जींस को वॉशिंग मशीन में डाल कर डिटर्जेंट के साथ 1 कप ठोस नमक डालें। जींस को 10 मिनट तक के लिये धोएं और फिर उसे बाहर निकाल कर साफ पानी से धो लें। 7.कॉफी की केतली साफ करें: जब केतली खाली हो जाए तब उसे गरम पानी से धो कर उसमें 3 चम्मच नमक डालें और शेक कर के रख दें। फिर 3 मिनट के बाद काफी की केतली को साफ करें।
0 comments:
Post a Comment