कैसा हो स्टडी रूम
पहले के घरों में स्टडी रूम जैसा कोई कॉन्सेप्ट नहीं था। पर आजकल घर बनाते वक्त हर कोई एक छोटा सा कमरा स्टडी के लिए जरूर बनवाता है, जहां पर दो-पल सुकून से कुछ पढ़ा जा सके। चाहे उसमें वो खुद पढ़ाई करें या फिर बच्चे उसका इस्तेमाल करें। अगर आप भी अपने घर में स्टडी रूम बनाने की सोच रहे हैं तो उसकी साज-सज्जा आदि का थोड़ा अलग खयाल रखें, क्योंकि यह कमरा अन्य कमरों की अपेक्षा अलग होता है, इसलिए इसमें रंग के समन्वय से लेकर हर एक चीज पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है।
कहते हैं शांत वातावरण में ही पढ़ाई अच्छे से हो सकती है, क्योंकि इससे आप पूरी तरह केंद्रित होकर पढ़ सकते हैं। इसलिए जिस भी कमरे को आप स्टडी रूम बनाने के बारे में सोच रहे हैं, उससे पहले यह देख लें कि कमरे में किसी तरह का बाहरी शोर तो नहीं आता। जैसे पड़ोसियों के घरों की आवाजें, उनके वाहनों की आवाजें, सड़कों पर फेरीवालों की आवाजें आदि। इसलिए सबसे बेहतर रहता है कि कभी सड़क की तरफ मुंह वाले कमरे को स्टडी रूम न बनाएं। जिस कमरे में पूरी शांति रहती है, उसी कमरे को स्टडी रूम बनाना ज्यादा सही रहता है। शोर को कम करने के लिए नॉइस-रिडक्शन के कृत्रिम तरीकों को भी अपनाया जा सकता है। इसके लिए विशेषज्ञों की राय ली जा सकती है।
कमरे की सजावट
स्टडी रूम में आप जो भी फर्नीचर बनवाएं, वह अंदर से बहुत ज्यादा स्पेशियस हो, ताकि आपकी सारी किताबें आसानी से उनमें आ सकें। इसके अलावा कुर्सी, टेबल आदि का चुनाव भी इस प्रकार करें, जिन पर बैठकर आप आसानी से पढ़ाई कर सकें। इसके अलावा पढ़ाई वाली मेज में ड्रॉअर की संख्या ज्यादा हो, ताकि आप अपनी छोटे-छोटे स्टेशनरी के सामानों के अलावा, फोन के चार्जर, हैडफोन आदि भी एक जगह रख सकें। स्टडी रूम में एकजगह कम्प्यूटर या लैपटॉप टेबल की भी हो, जहां आप आराम से बैठकर ऑनलाइन पढ़ाई कर सकें। कमरे को ज्यादा से ज्यादा कम्फर्टेबल बनाएंगे तो आप पढ़ाई आराम से कर पाएंगे। कुर्सी और मेज की ऊंचाई का विशेष ध्यान रखें, ताकि लंबे समय तक बैठने पर भी स्ट्रेस कम से कम हो।
ग्रीनरी हो आस-पास
अगर आपके कमरे में पर्याप्त जगह खाली है तो उस जगह पर आप ग्रीन प्लांट लगाएं। ग्रीन प्लान्ट लगाने से आपको ज्यादा से ज्यादा ऑक्सीजन मिलेगी। जो आपके दिमाग को रिलैक्स करेगी और फिर आप शांति से पढ़ाई कर सकते हैं। इसके अलावा ग्रीनरी से मूड भी अच्छा होता है। आप चाहें, सिम्पल कोई पौधा लगाएं या फिर किसी अच्छी और भीनी महक वाले फूल का पौधा भी लगा सकते हैं।
रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था
स्टडी रूम में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है, रोशनी की उचित व्यवस्था। कमरे में आप पर्याप्त मात्रा में कृत्रिम रोशनी की व्यवस्था रखें, ताकि आपकी आंखों पर ज्यादा जोर न पड़े। इसके साथ ही कमरे में प्राकृतिक रोशनी की भी पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि आपको सुबह और दोपहर के समय जबकि प्राकृतिक रोशनी भरपूर मात्रा में उपलब्ध रहती है, लाइट जलाकर न पढ़ना पढ़े।
रंगों का संयोजन
स्टडी रूम में रंगों का संयोजन भी बहुत महत्वपूर्ण होता है। इसलिए रंगों पर आपको खास ध्यान देने की जरूरत है। स्टडी रूम में हल्के और आंखों को न चुभने वाले रंगों का उपयोग करें। जो कमरे को एक डीसेंट लुक दें। चमक -दमक
0 comments:
Post a Comment